बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 12 फरवरी। कल राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत जिले को पूर्णत: तम्बाकू मुक्त बनाये जाने के उद्देश्य हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.के. वैष्णव डॉ. अनुपम नहाक जिला सलाहकार सुनील श्रीवास सोशल वर्कर के मार्गदर्शन अनुसार एक दिवसीय अंतर विभागीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के थाना प्रभारी, उप निरीक्षक तथा थाना आरक्षक सम्मिलित हुए।
प्रतिभागियों को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे समझाया गया तथा आईईसी (सूचना, शिक्षा, संचार)सामग्रियां को भी वितरित किया गया एवं कोटपा अधिनियम तथा चलानी करवाई के विषय पर चर्चा की गई एवं तंबाकू मुक्त संस्थान के निर्माण हेतु प्रचार प्रसार हेतु प्रोत्साहित किया गया।


