बिलासपुर
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित
03-Feb-2026 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
करगीरोड (कोटा), 3 फरवरी। प्रधान कार्यालय बिलासपुर में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। नई कार्यकारिणी में रमेश पांडे को प्रदेश सलाहकार संरक्षक, यासीन खान को प्रदेश कार्यकारिणी, राम नारायण यादव को कोषाध्यक्ष, कृष्णा पांडे को कार्यकारिणी सलाहकार और अजय नायडू को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।
प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक और प्रदेश सचिव फिरोज खान को नियुक्त किया गया है।
राजेश वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


