बिलासपुर

संत रविदास जयंती मनाई
02-Feb-2026 8:34 PM
संत रविदास जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगी रोड (कोटा), 2 फरवरी। कोटा बाजारपारा बस स्टैंड में संत रविदास मंदिर में गुरु रविदास जयंती उल्लास के साथ मनाई गई।

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर बाजार पारा स्थित वार्ड क्रमांक 7 के पूज्य बाबा रविदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों एवं मोहल्लावासियों ने श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, समाजसेवी वेंकटलाल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, समाजसेवी प्रमेंद्र गंधर्व, वार्ड क्रमांक 7 , गायत्री साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, गंगिया बाई, नाथूराम अहिरवार सहित अहिरवार समाज के सभी प्रमुखजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी वेंकटलाल अग्रवाल ने पूज्य संत रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया तथा मानवता, समानता और एकता का मार्ग प्रशस्त किया।

वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को महान संत, दार्शनिक और समाज सुधारक बताते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।


अन्य पोस्ट