बिलासपुर

केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई विकास दिशा - वेंकट लाल अग्रवाल
02-Feb-2026 8:31 PM
केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई विकास दिशा - वेंकट लाल अग्रवाल

करगी रोड (कोटा), 2 फरवरी। कोटा नगर पंचायत के वार्ड नं 9 पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निवेश, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग एवं रोजगार सृजन पर केंद्रित यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, हाई-स्पीड रेल तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाएगा। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री को जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 


अन्य पोस्ट