बिलासपुर
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई खिलाकर दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 25 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने जन्मदिन पर रतनपुर महामाया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में प्रदेश और लोकसभा क्षेत्र, कोटा, रतनपुर, बेलगहना के बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को फूल माला पहना कर व मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
रतनपुर महामाया देवी के दर्शन करने के बाद कोटा नगर में वेंकट अग्रवाल निवास स्थान में बिलासपुर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर, केक काटकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वेंकट लाल अग्रवाल, मोहित जायसवाल ,महाराज सिंह नायक, सत्यशील अग्रवाल, मुरारी लाल गुप्ता, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक, नरेंद्र गोस्वामी, राजू साहू गन्नू गुप्ता, छोटा पार्षद, लखन पार्षद ,अंजना चौक, से दयाशंकर तिवारी ,रूप किशोर, मनोज गुप्ता ,राजेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।


