बेमेतरा
साढ़े 3 लाख के सामान बरामद
बेमेतरा, 24 फरवरी। साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नग़दी और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित कुल 3,50,350 का सामान बरामद किया है। तीनों आरोपियों को विगत दिवस गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
प्रार्थी विक्रम सिंह निवासी ग्राम जेवरा के अनुसार 17 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोडक़र तिजोरी से चांदी के सिक्के, मूर्ति ,बर्तन और नगदी सहित कुल 52 हजार रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया था। इस शिकायत पर थाना में धारा 331(4),305(ए) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की तकनीकी मदद ली गई। जिसमें संधीन का सुराग मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर रायपुर निवासी तीन आरोपी विष्णु साहू , रूपेश सोना और कृष्णा यादव को हिरासत में लिया। कड़ी पुछताछ में आरोपियों ने जेवरा के ठाकुर पारा के अलावा ग्राम रांका, अभनपुर (रायपुर) और मध्य प्रदेश के शाहपुरा (जबलपुर) में भी चोरी की वारदातों का अंजाम देना स्वीकार किया। कार्रवाई में साइबर से प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सोलन ग्वाला सहित साइबर सेल की टीम शामिल रही।
पुलिस ने चोरी के सामान किए बरामद-आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में चोरी किया गया माल बरामद किया। जब्त किए गए सामान में चांदी की मूर्ति, सिक्के, सोने का सिक्का, जेवरात नकदी 530 रुपए। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख रुपए और 3 नग आईफोन कीमत 1,20,000 रुपए शामिल है।
बरामद किए गए माल की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार 530 रुपए आंकी गई है।


