बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 फरवरी। बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर सडक़ हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गत दिनों केशडबारी गांव के पास हुआ है, जो देवरबीजा चौकी क्षेत्र में आता है।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर के कारण हुई। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जो कौडिय़ा से बेमेतरा की ओर आ रहे थे। दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे, जो बुधेरा गांव के निवासी बताया जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मोंटू और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही देवरबीजा चौकी प्रभारी योगेश अग्रवाल पुलिस टीम के साथ घटना स्तर पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सडक़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की प्रमुख वजह बताया है।


