बेमेतरा

डीईओ ने नवागढ़ के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
24-Feb-2026 9:47 PM
डीईओ ने नवागढ़ के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनके दल के द्वारा सबसे पहले परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंधियारखोर नवागढ़ का निरीक्षण किया गया।

इस विद्यालय में कुल 135 परीक्षार्थी में से 134 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 1 विद्यार्थी अनुपस्थित पाया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित पाया गया। उसके बाद परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ का निरीक्षण किया। इस परीक्षा केन्द्र में कुल परीक्षार्थी 216 परीक्षार्थियों में से 214 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और 2 विद्यार्थी अनुपस्थित पाया गया।

 इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ का निरीक्षण किए। वहां कुल परीक्षार्थियों की संख्या 428 में 420 उपस्थित पाये गए और 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडामोर में कूल परीक्षार्थी 66 में 65 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गए और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाल में कुल परीक्षार्थी की संख्या 89 जिनमें सभी 89 उपस्थित पाये गए।

कल पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न किया जा रहा था। सभी केंद्राध्यक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालन करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चतुर्वेदी ने निर्देशित किया। साथ ही परीक्षा केंद्रों में उत्पन्न समस्याओं का भी निराकरण किया।

जिला शिक्षा अधिकारी के दल में विजय कुमार घृतलहरे व्याख्याता, इंदु शर्मा व्याख्याता, टिकेश्वरी देवांगन शिक्षिका, भोज सिंह वर्मा संकुल समन्वयक शामिल रहे।


अन्य पोस्ट