बेमेतरा

सडक़ हादसे में युवक की मौत, साथी जख्मी
22-Feb-2026 8:28 PM
सडक़ हादसे में युवक की मौत, साथी जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 22 फरवरी। जिला मुख्यालय के समीप कवर्धा- बेमेतरा नेशनल हाईवे पर स्थित अंबे पेट्रोल पंप के पास मध्य रात्रि में हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हर्षल प्रधान रायपुर साथी मनीष साहू निवासी बेरलाकला नयापारा डीजे सॉन्ग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। दोनों युवक कबीरधाम से कार्यक्रम संपन्न कर देर रात वापस लौट रहे थे। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे जब वे अंबे पेट्रोल पंप के पास भवानी ढाबा के समीप पहुंचे उसी समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उन्होंने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हर्षल के मौके पर मौत हो गई। जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर तड़पता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां थाना प्रभारी सोनम ग्वाला के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है तथा वहान की पहचान और आरोपी के तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कंगाले जा रहे हैं।

पेट्रोलिंग सख्त करने की मांग

लगातार हो रही सडक़ दुर्घटनाओं में एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने हाइवे पर रात्रि कालीन गस्त बढ़ाने ,तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और पेट्रोलिंग सख्त करने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


अन्य पोस्ट