बेमेतरा

प्राथमिक शाला बीजागोड़ में मना मातृ-पितृ पूजन दिवस
14-Feb-2026 3:57 PM
प्राथमिक शाला बीजागोड़ में मना मातृ-पितृ पूजन दिवस

बेमेतरा, 14 फरवरी। शासकीय प्राथमिक शाला बीजागोड़ में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। बच्चों में संस्कार व परिवारिक मूल्यों का भाव जागृत किया गया।

 बीजागोड़ में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन कर मातृ-पितृ पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवाचारी शिक्षिका चंदा सिंह ने कहा कि माता-पिता ही इस धरती के साक्षात भगवान है, रोज सुबह उठकर सबसे पहले धरती माता और माता-पिता का प्रणाम करना चाहिए। माता-पिता का सदैव आदर करना चाहिए,।

वह हम सबके लिए पूज्यनीय है। माता-पिता के आशीर्वाद से ही श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। साथ ही कक्षा पाँचवी के बच्चों को उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।

कार्यक्रम में पालकों की उपस्थिति बहुतायत रही, विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को संस्कारों से जोडऩे का सराहनीय प्रयास किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक  विशेषर नेताम, नवाचारी शिक्षिका चंदा सिन्हा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की शिक्षा हेतु प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट