बेमेतरा

गांधी-शास्त्री को किया याद
04-Oct-2025 3:12 PM
गांधी-शास्त्री को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन एवं राम मंदिर प्रांगण में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने दोनों नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

इस अवसर पर छाबड़ा ने कहा कि आज विश्व में सर्वाधिक किसी विचारधारा की प्रासंगिकता है तो वह महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता है। आजादी की लड़ाई उन्होंने शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीता। आज समूचा विश्व उसी रास्ते पर चलने की सोच रहा है। महात्मा गांधी आज केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व के सर्वमान्य नेता है जिनके विचार समान रूप से संपूर्ण विश्व में स्वीकार किया जा रहे हैं।

 इस अवसर पर लुकेश वर्मा, दिनेश पटेल, मनोज शर्मा, ऋषि वर्मा, मिथलेश वर्मा, मोहित, भावसिंह, राज वर्मा, नीलेश ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, राजकुमार निषाद, राजकुमार बंजारे, जयप्रकाश, तोकेश्वर साहू, धरम वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट