बेमेतरा

स्वच्छता के लिए दौड़े सैकड़ों लोग
18-Sep-2025 5:13 PM
स्वच्छता के लिए दौड़े सैकड़ों लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 सितंबर। जिला मुख्यालय में आयोजित स्वच्छता दौड़ में सैकड़ों लोग शामिल हुए। दौड़ में हर उम्र के लोग बच्चे, महिलाएं, युवा और बुज़ुर्गों ने शिरकत की। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

वहीं लोगों को स्वच्छ रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई करने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सोच और आदतों को बदलने का आंदोलन है, जब तक हम सब अपनी-अपनी आदतें नहीं बदलेंगे तब तक शहर और गांव की तस्वीर नहीं बदलेगी। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य सुधरेगा, पर्यटन बढ़ेगा और विकास की गति तेज होगी। आज हम सबने मिलकर शपथ ली है कि स्वयं स्वच्छ रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, जिलाध्यक्ष अजय साहू, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमा दिवाकर, योगेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व नीतू कोठारी आदि मौजूद रहे।------------

 308 आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ,  बनेंगे योजनाओं के क्रियान्वयन का केन्द्र

महासमुंद,18सितंबर। जनजातीय समुदायों के उत्कर्ष एवं सामाजिक.आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कल जिले में आदि सेवा केंद्रों को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के 308 ग्रामों में ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं अन्य शासकीय स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों की उपस्थिति में आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया। महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने स्थानीय सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया। आदिवासी विकास महेंद्र टंडन, जिला मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे, सभापति जनपद पंचायत महासमुंद बलविंदर सिंह एवं सरपंच ग्राम पंचायत डुमरपाली यमुना ठाकुर मौजूद थे।

               इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण एवं प्रशासन दोनों एक ही विकास की गाड़ी के दो पहिए हंै दोनों को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आदि सेवा अभियान अंतर्गत विकास योजना बनाने में महिलाओं की विशेष भागीदारी पर जोर दिया। ग्राम के सभी आवश्यक मांगों को एक्शन प्लान में शामिल करने एवं 2 अक्टूबर के विशेष ग्राम सभा में विलेज एक्शन प्लान को अनुमोदन करने सभी को बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया। जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत ग्राम सिरबोड़ा में सरपंच चन्द्रमा नेरोजी ने आदि सेवा केन्द्र के शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, जनपद सीईओ अमित हालदार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट