बेमेतरा

छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए
16-Sep-2025 4:32 PM
छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 16 सितंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी के प्राचार्य, व्यायाता, शिक्षक-शिक्षिकाओ की उपस्थिति में महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने छात्राओं को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार-प्रसार किया।

प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने छात्राओं को नो, गो, टेल, की अवधारणा समझाया। गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओं पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से संबंधित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित, बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को अपना एवं पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर देकर यह विश्वास दिलाया कि किसी भी समस्या के समय वे उनसे एवं पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकती हैं।

साथ ही बच्चों को नशे और अत्यधिक मोबाइल उपयोग जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे नकारात्मक चीजों से जल्दी प्रभावित होते हैं, इसलिए उन्हें आत्मनियंत्रण और सही-गलत का विचार करना आवश्यक है। यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया । यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई।

उन्होनें छात्राओं को बताया गया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, बैंक डिटेल्स या व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा न करें। साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें, क्योंकि पुलिस समाज का सशक्त अंग है और सुरक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी से डॉ. रीता तिवारी, वरिष्ठ व्यायाता बीएल साहू, कमलेश सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, पुष्पा वर्मा, शेजल पाठक, छत्रपाल साहू, नीलेश साहू, सोम प्रकाश बघेल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी के छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट