बेमेतरा
नवागांव में कबड्डी प्रतियोगिता
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बेमेतरा, 25 अगस्त। ग्राम नवागांव (भाठासोरही) में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
प्रतियोगिता में विनीता वीर शिवाजी कबड्डी टीम के खिलाडिय़ों ने दमदार खेल दिखाया। खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया। अपने संबोधन में तिवारी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में इस प्रकार के खेल आयोजन से युवाओं को नई दिशा मिलती है और छत्तीसगढ़ की परंपराएं भी जीवंत रहती हैं।और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को में बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देती हुं कि आप सभी आगे बढ़ें और गांव और छतीसगढ प्रदेश का नाम रोशन करें और निरंतर आगे बढ़ें और कहाँ कि कबड्डी छतीसगढ की संस्कृति की पहेचान है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति अंजनी प्रीतम सिंह चंदेल, चंद्रेश सिंह राजपूत, रमेश सिन्हा, इन्दल सिन्हा, मनोज सिन्हा, आधार सिंह राजपूत, रोहित सिन्हा, छन्नु सिन्हा, योगेश्वर सिन्हा, गोलू शिव सिन्हा, लाला बंजारे, सत्यम सिन्हा, संगम सिन्हा, शंकर सिन्हा, रूपेंश सिन्हा, दुकलहा बंजारे, ललित बंजारे, नंदू साहू, गोविंद सिन्हा, पंचु सिन्हा, शिव सिन्हा, मोहन सिन्हा, अर्जुन सिन्हा, तोरण सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, प्रियांशु सिंह एवं कामता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का समापन विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित कर एवं खेल भावना के संदेश के साथ किया गया।


