बेमेतरा

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को मिला उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान
04-Aug-2025 4:19 PM
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा  को मिला उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह हुआ। जिसमें एक हजार से अधिक भाजपा सदस्य बनाने वालों का सम्मान हुआ। समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व राज्यपाल रामेश बैस, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने सम्मान प्रदान किया । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा को 1010 सदस्य बनाए जाने पर सदस्यता दीप से सम्मानित किया गया।

प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बने

राजेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी ने मुझे जो सदस्यता के लिए सम्मान दिया है, उसे मैं बेमेतरा जिला के भाजपा के हजारों लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं , जिनकी अथक मेहनत और संघर्ष के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ भाजपा के 60 लाख से अधिक सदस्य बने है । तेज धूप पानी बरसात बाढ़ के होते हुए भी कार्यकर्ताओं ने सदस्य बनाए है। और उनके साथ मैं स्वयं भी सदस्य बनाने में लगा रहा।

वरिष्ठ भाजपा नेता का जताया आभार

राजेन्द्र शर्मा ने कहा मैं कृतज्ञ हूं प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री का जिन्होने मुझे सम्मानित किया। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को साधुवाद देना चाहूंगा जो पार्टी की सदस्यता अभियान में कई महीनों से लगे हुए थे। एक ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त किए।


अन्य पोस्ट