बेमेतरा

स्कूलों में मनाएंगे प्रदेश की रजत जयंती, इंस्पायर अवार्ड देने होगा चयन
03-Aug-2025 3:33 PM
स्कूलों में मनाएंगे प्रदेश की रजत जयंती,  इंस्पायर अवार्ड देने होगा चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बेमेतरा, 3 अगस्त। निजी स्कूल में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के अंतर्गत जिले के चारों विकासखंड के प्राचार्यों, संकुल समन्वयक बीआरसी व विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी ने ली।

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी और महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाने विस्तार से चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे व सहायक संचालक एसपी कोशले मौजूद रहे।

सहायक संचालक ने प्राचार्य और संकुल समन्वयकों से कहा कि आगामी माह में इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से पांच बच्चों का चयन करते हुए उनका ऑनलाइन सबमिशन करना सुनिश्चित करें। आगामी अगस्त महीने में पेटीएम बैठक में प्रथम व तिमाही परीक्षा के 10 दिवस बाद द्वितीय और छमाही परीक्षा के 10 दिवस बाद तृतीय पेटीएम बैठक अनिवार्य रूप से ली जाए। नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक के अंतर्गत स्कैनिंग की कार्यवाही को भी 100त्न पूर्ण करने हेतु आवश्यक जानकारी समस्त प्राचार्य और संकुल समन्वयकों को प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया। सहायक संचालक एसपी कोशले ने बताया कि बैगलेस डे पर अपने विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम संपादित करें।

यू डाइस की एंट्री व अन्य जानकारियां दी

यू डाइस की शीघ्र एंट्री, जाति निवास, आय प्रमाण-पत्र के संबंध में दर्ज संया की जानकारी संकुलवार प्रदाय की गई। कक्षा 12वीं के विभिन्न बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्रदान करने समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया।

जादुई पिटारा के क्रियान्वयन, मरमत के लिए विद्यालय की जानकारी, 26 बिंदुओं की जानकारी दी गई। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाने के भी निर्देश दिए गए। इसके तहत स्कूलों में 28 से 31 अगस्त तक प्रथम चरण और 1 से 7 सितंबर तक दूसरे चरण में विभिन्न गतिविधि विद्यालय स्तर पर संपादित होनी है। संकुल स्तर पर बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ भी दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट