बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 3 अगस्त। रक्षित केन्द्र के पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस परेड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था। यह पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है। टोलीवार परेड कराया एवं परेड में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन और ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। परेड में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक बल्लू राम सोरी, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, गौकरण वर्मा, जाहिर खान, दिलीप सिंह, माधव सिंह, राममिलन सिंह सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना चौकी के अधिकारी, कर्मचारी परेड में शामिल हुए।


