बेमेतरा

भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष बने कमलजीत अरोरा
03-Jul-2025 4:14 PM
भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष  बने कमलजीत अरोरा

बेमेतरा, 3 जुलाई। एलॅन्स पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कमलजीत अरोरा भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

कमलजीत अरोरा हाल ही में एलॅन्स पब्लिक स्कूल एवं सैनिक स्कूल, बेमेतरा में आयोजित हुए राष्ट्रीय चुनाव में भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। खेलों के प्रोत्साहन और समग्र शिक्षा के क्षेत्र में अरोरा का योगदान हमेशा सराहनीय रहा है। पारंपरिक भारतीय खेलों, विशेषकर खो-खो को शिक्षा प्रणाली में समाहित करने के उनके सतत प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है।

इस उपलब्धि पर शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लग गया। अवधेश पटेल, गोविंद मुदलियार, सुनील शर्मा, सतीश नामदेव एवं प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने समस्त स्कूल परिवार की ओर से अरोरा को बधाई दी। उन्होंने अरोरा के दूरदर्शी नेतृत्व और युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संदेश में नीतू सिंह ने कहा -यह केवल अरोरा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनका यह चयन निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थियों को पारंपरिक खेलों में रुचि लेने और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगा। यह दिन संस्था के उस संकल्प को और दृढ़ करता है जिसमें हम सिर्फ विद्वान नहीं, बल्कि संस्कारवान और प्रेरणादायक नेतृत्व तैयार करने में विश्वास रखते हैं। हम कमलजीत अरोरा को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के लिए पुन: हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्जवल, प्रेरणादायक भविष्य की कामना करते हैं।


अन्य पोस्ट