बेमेतरा

क्रेडा से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा, किसानों को दिए जाएंगे सोलर लाइट-सवन्नी
27-Jun-2025 4:00 PM
क्रेडा से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा, किसानों को दिए जाएंगे सोलर लाइट-सवन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बेमेतरा, 27 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग के प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी के अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा के अध्यक्ष बनने के बाद बेमेतरा प्रथम आगमन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रताप चौक में स्वागत किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू का भी स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।

अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को क्रेडा उद्देश्य के बारे में बताया कि सोलर एनर्जी को अब वैकल्पिक ऊर्जा के रुप में शामिल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की प्राथमिकता में सोलर एनर्जी शामिल है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना और ऊर्जा दक्षता में सुधार करना एवं बढ़ावा देना जैसे किसानों को सोलर पंप गांव में सोलर लाइट देना है । भूपेन्द्र सवन्नी जिला भाजपा द्वारा आयोजित आपातकाल के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम में एवं जिला भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने बेमेतरा पहुंचे थे।

 

क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के स्वागत में जिलाध्यक्ष अजय साहू, रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, ओमप्रकाश जोशी, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर, नरेन्द्र वर्मा, परमेश्वर वर्मा, युगल देवांगन, नथमल कोठारी, प्रदीप तिवारी, अनिल माहेश्वरी, गुरुदयाल चावला, बलराम पटेल, अंजू बघेल, राहुल टिकहरिया, टारजन साहू, निखिल साहू, नीतू कोठारी, ललिता साहू, निशा चौबे, पंचू साहू, ज्वाला सिंह ठाकुर, अकीब मलकानी, रोशन दता, लक्की साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट