बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 27 जून। आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता मीसा बंदी राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित हृदय नारायण निर्वाणी को स्वय मंच से उतर कर उनके स्थान पहुँच स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया,
प्रदेश भर के मीसा बंदियों का मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया गया। बेमेतरा से लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष हृदयनारायण निर्वाणी को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार आमंत्रित किया गया था।
गरिमामय सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंग, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने , मंत्री लखन लाल देवांगन, क्रेडा के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी,के अलावा भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और मंत्रिमंडल से जुड़े मंत्रीगनो के उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सम्मान समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानियों के परिवार के साथ भोजन कर सबका कुशलक्षेम जाना।