बेमेतरा

बच्चों में डिजिटल सोच विकसित करने प्रधान पाठिका ने शाला को भेंट की टीवी
08-Jun-2025 9:42 PM
बच्चों में डिजिटल सोच विकसित करने प्रधान पाठिका ने शाला को भेंट की टीवी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 8 जून। शासकीय प्राथमिक शाला अकोला विकासखंड साजा में विद्यालय की प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा ने नए सत्र के आरंभ में ही बच्चों के लिए उपहार स्वरूप अपने स्वयं के व्यय से 43 इंच, क़ीमत 15,600 रु. की एन्ड्राइड टी.वी. शाला को भेंट की।

उन्होंने बताया कि बच्चों के अंदर डिजिटल सोच विकसित करने, मनोरंजक तरीके से पढ़ाने, भाषा कौशल विकास को बढ़ावा देने, दृश्य, श्रव्य सोच, कल्पना शक्ति में विकास करने के उद्देश्य से शाला को टी.वी. प्रदान की है। इससे बच्चों कों रंग पहचान करना, कहानी पर अभियन करना, क्राफ्ट वर्क बनाना, दार्शनिक, पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देना, जानवरों की पहचान करना जैसे कई रोचक और मनोरंजक गतिविधि से जोड़ सकते है।

उल्लेखनीय है कि हिम कल्याणी सिन्हा 23 सितंबर 2024 को अपने पूर्व शाला शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना में भी 12,800 रु. का एड्राइड स्मार्ट टी.वी. प्रदान की है जिसका लाभ सैगोना स्कूल के बच्चें ले रहे है।

 प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा अभी तक पूर्व और वर्तमान शाला मिलाकर अपने स्वयं के वेतन से शाला विकास कार्य में 71,900 रु. खर्च कर चुकी है।

 इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोमन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जगाधर साहू, पालकगण प्रेमनारायण साहू, बहल साहू, बीना साहू, रामकुवर ध्रुव, कांति साहू, पुष्पा साहू, गोविन्द सिन्हा, भरत सिन्हा, प्रीतम एवं बच्चें उपस्थित रहे। सभी ने प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा की एवं शाला को स्मार्ट टीवी प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।


अन्य पोस्ट