बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेरला, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार (पटेल) समाज राज धमधा, तेलगा में साढ़े छह लाख रुपए की लागत से बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
बेरला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ कोरिया महाराज पटेल समाज राज धमधा तेलगा मां मावली प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आशीष छाबड़ा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने कहा कि सरिया पटेल मरार समाज का छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे आना चाहिए। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में स्वीकृत किए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर रवि परगनिहा अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेरला, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, भगवती प्रसाद पाटिल राज प्रधान, हरिश्चंद्र देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत तिलाई, अलखराम पाटिल अध्यक्ष, रमेश कुमार पाटिल कोषाध्यक्ष, संपत लाल पाटिल सचिव, रामसिंह गायकवाड जनपद सदस्य बेरला, अर्चना देशलहरे जनपद सदस्य बेरला, मीनू पाटिल, कुशाल नायक, आशीष परगनिहा, बलदाऊ पाटिल, इतवारी साहू, तेजराम पटेल, कुमार पटेल, दुकलहा साहू, कुमारी पाटिल आदि उपस्थित रहे।


