बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 अप्रैल। ग्राम बोरिया में सतनाम संगम पंथी दल समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मोरिया रंग महोत्सव व मंडई मेला में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रंग महोत्सव हमारे धार्मिक संस्था का एक प्रमुख केंद्र है तथा गांव में एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के होनहार कलाकारों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, रवि परगनिहा अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेरला, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, उषा सोनवानी सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, राम सिंग गायकवाड सदस्य जनपद पंचायत बेरला, अर्चना देशलहरे सदस्य जनपद पंचायत बेरला, कुमार दास डेहरिया, बिरेंद्र टंडन सरपंच ग्राम पंचायत बोरिया, चेतन बघेल, सूरज बघेल, द्वारिका पाल, सुधीर बंजारे, हरि पाल, संतोष चौबे, गोरे टंडन, जितेंद्र जोशी, आनंद डेहरे, मुक्तरण कोशरे, चेतन दास बघेल, सुखदेव टंडन व राम सोहागिल टंडन आदि मौजूद रहे।


