बेमेतरा

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए छाबड़ा
07-Apr-2025 4:02 PM
 रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए छाबड़ा

बेमेतरा, 7 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा नवगठित नगर पंचायत कुसमी में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए।

नगर कुसमी में पहली बार नगर पंचायत के गठन पश्चात शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। साथ ही साथ कार्यक्रम में नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष राधेश्याम साहू, जनपद पंचायत बेमेतरा के उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा सहित नगर पंचायत बेरला के पूर्व अध्यक्ष रासबिहारी कुर्रे एवं नगर पंचायत बेरला के पूर्व उपाध्यक्ष भारत भूषण साहू नवीन साहू राजेश दुबे सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट