बेमेतरा

महाअष्टमी पर बच्चों ने माँ शीतला और महामाया के किए दर्शन
06-Apr-2025 2:49 PM
महाअष्टमी पर बच्चों ने माँ शीतला और महामाया के किए दर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 अप्रैल।
शासकीय प्राथमिक शाला अकोला की प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा और सहायक शिक्षिका हेमलता ठाकुर चैत्र नवरात्रि पर्व और महाअष्टमी के अवसर पर बच्चों के साथ अकोला के माँ शीतला मंदिर और महामाया मंदिर दर्शन किए। मंदिर में 21 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवित हो रहे है। मंदिर के पुजारी व पंडा सेवक के रूप में कार्य कर रहे रोमन सिंह ठाकुर ने बच्चों को मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दिए। 

उन्होंने बताया की माँ महामाया जी की पूजा पिछले पचास सालों से हो रही है। पहले माता खुले स्थान में विराजमान थी। पर धीरे धीरे समय के साथ समुदाय का सहयोग मिलता गया और छत सहित मंदिर निर्माण किया गया। शाला की प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा ने बताया कि उन्हें भी बच्चों के साथ गाँव भ्रमण करने का अवसर मिला। बहुत ही शांत वातावरण में स्थित मंदिर पहुंचने पर असीम शांति की अनुभूति हुई। मातारानी के सभी ने दर्शन किए। बच्चें भी मंदिर दर्शन कर बहुत ख़ुश हुए। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। 


 

इस अवसर पर बहुत से ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा के इस कार्य की खूब प्रशंसा की। आज महाष्टमी के अवसर पर बच्चों ने शाला में फूलों से रंगोली सजाये। आलता लगाए, जस गीत गाए, चित्रकारी किए। प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा ने बच्चों को खरबूज और अंगूर और मिष्ठान्न खिलाई। हिन्दू नववर्ष और प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दिए।


अन्य पोस्ट