बेमेतरा

पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान
02-Apr-2025 3:14 PM
पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला  उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 2 अप्रैल। राजधानी रायपुर में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी ने 31 मार्च को संस्था के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय नारी सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर व समाज गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के शिक्षकों एवं अन्य विभागों में कार्य करने वाले उत्कृष्ट जनों को समाज गौरव समान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर विजय कुमार खंडेलवाल थे। संस्था की प्रचार सचिव वर्षा जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है जो बेहतर काम कर रहे हैं उन्हें प्रेरित करना। इस सम्मान समारोह में जिले के पांच शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। जो अपने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचार गतिविधियां संचालित कर रहे हैं ये सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में पूरी तरह बच्चों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और नवाचारी गतिविधियों के द्वारा बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं को यह समान प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे, एपीसी भूपेंद्र कुमार साहू डाइट के प्राचार्य जे के घृतलहरे, व्यायाता थलज कुमार साहू, बीईओ साजा निलेश चंद्रवंशी, बीआरसी साजा बीडी बघेल, बीआरसी बेरला खोमलाल साहू आदि ने बधाई दी है। प्रधान पाठक हरि केडिया, घनश्याम सोनी, अहिल्या कुंजाम, मैमूना सुल्ताना, वीणा रावटे, आशुतोष चौबे, स्वेता वर्मा, कल्याणी सिन्हा, चंदा सिन्हा, वर्षा जैन, प्रतीक जैन, सीएसी प्रकाश कुंजाम सहित अनेकों शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।

ये हुए समानित

गायत्री जोगी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राखी विकासखंड साजा, अंबालिका पटेल प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला साल्हेपुर विकासखंड बेरला, गिरिजा पटेल प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला देवकर, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत व्यायाता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नवागांव कला विकासखंड साजा, धनेश राम रजक प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खपरी धोबी विकासखंड साजा शामिल है।


अन्य पोस्ट