बेमेतरा

कल्पना योगेश तिवारी को अभिनेत्री रवीना टंडन ने किया सम्मानित
22-Mar-2025 3:16 PM
कल्पना योगेश तिवारी को अभिनेत्री   रवीना टंडन ने किया सम्मानित

समाज सेवा में उत्कृष्टता कार्य के लिए सम्मानित

बेमेतरा, 22 मार्च। एक निजी चैनल द्वारा आयोजित शक्ति सम्मान समारोह 2025 में बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी को समाज सेवा और विकास कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री और पद्मश्री सम्मानित रवीना टंडन द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश तिवारी भी उपस्थित थे। भव्य सम्मान समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री व पद्मश्री रवीना टंडन के हाथों सम्मानित होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा, यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा, समाजहित और विकास के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। कल्पना योगेश तिवारी ने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है।

उनके नेतृत्व में बेमेतरा जिले में कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर को सुधारना है।

 इस वर्ष, कल्पना योगेश तिवारी सहित कई महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। हाल ही में बेमेतरा जिले की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी पिछले कई साल से जनसरोकार के कार्यों से जुड़ी हुई हैं।

ज्ञात हो कि मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा भी कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेमेतरा जिले में विकास कार्यों को बढ़ावा देने का कार्य किया है।  जनसेवा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली कल्पना योगेश तिवारी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी क्षेत्रीय स्तर पर कार्य कर रही हैं।

 


अन्य पोस्ट