बेमेतरा
पुराने सदस्यों को हटाने की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 मार्च। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित सण्डी गांव के प्रसिद्ध सिद्धि माता मंदिर है। नवरात्रि पर्व में रोजाना लाखों भक्त मंदिर पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया।
जानकारी मिलने पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश देते दिखे। इस दौरान ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे जो नई मंदिर समिति के गठन की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि लम्बे समय से सिद्धि माता मंदिर को गांव के कुछ लोगों द्वारा समिति का संचालन कर रहे हंै। समिति पर समय-समय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सिद्धि माता मंदिर में जो समिति बनी हुई है वह भृष्टाचार करती है। किसी भी प्रकार की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जाती है। मंदिर में लाखों रूपये चढ़ते हैं, लेकिन पैसा समिति के अलग-अलग लोगों के खाता में डाला जाता है। पुलिस प्रशासन के समझाइश के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए है।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर समिति को मिलने वाली आय समिति के सदस्यों के अलग-अलग खातों में जमा किया जाता है जबकि यह राशि समिति के खाते में जमा होनी चाहिए।
आरोप झूठे व निराधार मंदिर समिति सचिव
मंदिर समिति के सचिव चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि आरोप झूठे व निराधार है। मंदिर समिति में समय-समय पर पदाधिकारी में बदलाव होता रहा है। मंदिर समिति को भक्तों से प्राप्त आय और व्यय बराबर बनाया जाता है।


