बेमेतरा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बेमेतरा,10 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल ने महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी रहीं। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा व डॉ. अल्का तिवारी भी मंचस्थ रहे। अतिथि के तौर पर विकास तंबोली पार्षद, रवि मुलवानी पार्षद, हर्षवर्धन तिवारी व सचिव दिनेश पटेल भी मौजूद रहे।
शिक्षिकाओं में अदिति, हिशालिनी, यानिका व निकिता ने नृत्य एवं सुनिधि, देविका, रंजना, परमेश्वरी, साक्षी व अनिशा ने नाटक प्रस्तुति कर नारी की अस्मिता त्याग साहस को प्रस्तुत किया। शिक्षक अजय चंद्राकर ने मां की ममता पर शानदार गीत प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता में पासिंग इन द पास में प्रथम स्थान निमी पटेल एवं द्वितीय स्थान वर्षा गौतम ने प्राप्त किया। ग्लास रेस गेम में प्रथम स्थान अंजना तिवारी और द्वितीय स्थान शारदा तिवारी ने अर्जित किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अविनाश तिवारी, शारदा तिवारी, डॉ वीणा त्रिपाठी, डॉ चेतना मिश्रा, उमा तिवारी, ममता तिवारी, नीतू कोठारी, भाग्यश्री पोल, सीमा द्विवेदी, कनक लता मिश्रा, सीए संजना सलूजा,रीना साहू, शिखा चैबे, दीपा तिवारी, सुषमा शुक्ला, सुनीता यादव, करुणा तिवारी, बबीता रोहरा, कीर्ति सिंघानिया, वर्षा चौबे, वर्षा गौतम आदि मौजूद रहे।


