बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 10 मार्च। रक्षित केन्द्र में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, डीएसपी कौशिल्या साहू, निरीक्षक संतोषी ग्रेस, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, अनुपमा दुबे, पूनम ठाकुर, रीना गायकवाड़, महिला आरक्षक सरला नामदेव, गीता मरकाम, सरला भारती, निकिता वैष्णव, द्रोपती ठाकुर, केशर जहां, सुशीला ध्रुव, अमरिका पटेल, राही यादव एवं अन्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान हुआ। साथ ही इस दौरान सभी महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने एक-दूसरे का अभिवादन कर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र ,नगद ईनाम से पुरूस्कृत कर उनका सम्मान व उनके कार्यों की सराहना किया गया।
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चों को न्याय दिलाने, सरंक्षण प्रदाय करने की बात कही। महिलाओं ने अपनी हुनर, काबिलियत और मजबूत इच्छाशक्ति से उस हर चुनौती का सामना सहित सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र में भागीदारी के साथ- साथ क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण तो तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो। डीएसपी कौशिल्या साहू ने कहा कि एक आत्मनिर्भर महिला जितनी स्वतंत्र होकर अपनी बात और सोच समाज या परिवार के सामने रखती है उतना आत्मविश्वास एक आम महिला में कम होता है क्योंकि आप या तो अपने पिता या पति पर निर्भर रहती है।पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की ने किया।
कार्यक्रम में निरीक्षक संतोषी ग्रेस, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, पन्ना लाल सिंहा, राकेश मरावी, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, अनुपमा दुबे, पूनम ठाकुर, रीना गायकवाड़, महिला आरक्षक सरला नामदेव, गीता मरकाम, सरला भारती, निकिता वैष्णव, द्रोपती ठाकुर, केशर जहां, सुशीला ध्रुव, अमरिका पटेल, राही यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


