बेमेतरा

साजा जपं में भाजपा को मिली बड़ी जीत
05-Mar-2025 2:40 PM
साजा जपं में भाजपा को मिली बड़ी जीत

बेमेतरा, 5 मार्च। साजा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के जितेन्द्र साहू और उपाध्यक्ष पद पर नारद वर्मा निर्वाचित हुए। 25 सदस्य वाले जनपद में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार भाजपा के जितेन्द्र साहू एवं कांग्रेस की जानकी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद दोनों के लिए गुप्त मतदान कराया गया।

मतगणना में जितेन्द्र साहू को 15 मत व जानकी वर्मा को 10 मत मिले। जितेन्द्र ने 5 मत के अंतर से जीत दर्ज की। अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रकिया पूर्ण कराई गई,भाजपा के नारद वर्मा ने 16 मत पाकर जीत दर्ज की। कांग्रेस के डाकवर वर्मा को 9 मत मिले।
 


अन्य पोस्ट