बेमेतरा

कलेक्टर के निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी, नोटिस
06-Feb-2025 5:08 PM
कलेक्टर के निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी, नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 फरवरी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने बुधवार को कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखना आवश्यक है ताकि नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने उपस्थिति पंजी की भी जांच की और पाया कि कुछ कर्मचारी एवं अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। कर्मचारियों की इस लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
 उन्होंने कहा कि लंच ब्रेक के बाद सभी को तुरंत कार्यस्थल पर लौटना अनिवार्य है।

 


अन्य पोस्ट