बेमेतरा

जिपं सदस्य निर्वाणी ने खरीदा नामांकन पत्र, की दावेदारी
29-Jan-2025 3:00 PM
जिपं सदस्य निर्वाणी ने खरीदा नामांकन पत्र, की दावेदारी

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

बेमेतरा, 29 जनवरी। जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने क्षेत्र क्रमांक 1 कठोतिया से दावेदारी करते हुए नामांकन पत्र खरीदा। निर्वाणी ने कहा कि उन्होंने मंडल अध्यक्ष गया चंद्राकर को भी आवेदन दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान हेमाबंद व सुर्की क्षेत्र में नये सदस्य जोड़े हैं और वो भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं।

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये बेमेतरा के जि़ला प्रभारी विक्रांत सिंह ने जिला भाजपा मुख्यालय में कहा था कि त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव में पार्टी का अधिकृत उमीदवार होने के लिए पार्टी के सक्रिय सदस्य होने के मापदंड को पूरा करना ज़रूरी है। लिहाजा वो अपने अधिकृत होने के लिए आशान्वित हैं। निर्वाणी क्षेत्र में जनसंपर्क भी कर रही हैं।

 ज्ञात हो कि प्रज्ञा निर्वाणी बेमेतरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में जि़ला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से जि़ला पंचायत की सदस्य हैं। त्रिस्तरीय पंचायत के अनुभव के साथ कार्य करने की उनकी अपनी शैली और सक्रियता के चलते पूरे जि़ले में चर्चित सक्रिय महिला चेहरे के तौर पर उन्हें पहचाना जाता है।

निर्वाणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके ससुर हृदय नारायण निर्वाणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं।


अन्य पोस्ट