बेमेतरा

प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
28-Jan-2025 3:15 PM
प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 28 जनवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य जेके घृतलहरे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्राचार्य जेके घृतलहरे ने सभी को अपने दायित्वों और कर्तव्यों के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया। हम सब अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहें।

संचालन व्याख्याता थलज कुमार साहू ने और सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता यमुना जांगड़े, डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्राध्यापक गजेंद्र वर्मा और रितिका वर्मा ने किया। स्वागत गीत चंद्रकला, किरण और रितु ने प्रस्तुत किया।

द्रोपदी कोसले ने छत्तीसगढ़ी में गीत प्रस्तुत किया। श्रेया, संगीता, चमन, अंजू, दामिनी, द्रोपदी ने नृत्य हम भारत की बेटियां प्रस्तुत की। कोमल शर्मा, धीरेन्द्र सिंह, यशवंत ध्रुवे, कुंदन राम सेन, बलदाऊ, हर्ष कुमार मंडावी, रवि वर्मा, सुरेश वर्मा, सुखदेव ने शिक्षाप्रद नाटक हमें आजादी किसने दिलाई का मंचन किये। डाकवर एवं ठाकुर राम राठिया द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापक के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रस्तुत किया गया। गीतांजलि ने एक स्वरचित कविता भी प्रस्तुत किये।

 इस अवसर पर व्यायाता उषा किरण पाण्डेय, अनिल सोनी, जीएल खुटियारे, डॉ. बसुबंधु दीवान, थलज कुमार साहू, राजकुमार वर्मा, कीर्ति घृतलहरे, श्रद्धा तिवारी, अमिंदर भारती, पूनम पाण्डेय, सरस्वती साहू, कमलेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, सत्येंद्र मिश्रा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट