बेमेतरा

कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे डीईओ दफ्तर, 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब, सभी को नोटिस
23-Jan-2025 2:51 PM
कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे डीईओ दफ्तर, 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब, सभी को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बेमेतरा, 23 जनवरी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बुधवार को 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 21 अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयीन समय 10 बजे तक अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे पाए थे। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और सभी को कड़ी फटकार लगाई।

सभी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और 1 दिन के वेतन काटे जाने के कड़े निर्देश दिए। अगली बार इस तरह की स्थिति निर्मित होने पर और कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दिए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों में एसपी कोशले सहायक संचालक, सुनील तिवारी जिला सांख्यिकी अधिकारी, गजाधर प्रसाद बघेल वरिष्ठ लेखा परीक्षक, सुधीर हरि श्रीवास्तव सहायक ग्रेड 1, भूपेंद्र पांडेय लेखापाल, सुभाष कुमार पाटिल सहायक ग्रेड 2, चेतन बंजारे सहायक ग्रेड 2, स्नेहलता महेश्वरी सहायक ग्रेड 3, विवेक दत्त कोशले सहायक ग्रेड 3, फनेन्द्र लोधी डीओसी, जितेंद्र डाटा एंट्री ऑपरेटर, शेखर लाल भृत्य, प्रवीण कुमार भृत्य, समीर परगनिया भृत्य, ओंकार प्रसाद वर्मा भृत्य, धनंजय प्रसाद सहायक परियोजना अधिकारी, रेणुका चौबे बीआरपी, अनिल कुमार यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर, नीलिमा वर्मा लिटरेसी, सहदेव कुमार साहू भृत्य शामिल है।

कलेक्टर रणबीर शर्मा के इस कार्रवाई से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हडक़ंप मच गया है। कलेक्टर के इस आकस्मिक निरीक्षण से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बरसों से अनियमित रूप से और विलंब से आने वाले अधिकारी कर्मचारियों में एक सख्त और कड़ा संदेश गया है।


अन्य पोस्ट