बेमेतरा

छेरछेरा कोठी के धान ला हेरहेरा..
14-Jan-2025 2:53 PM
छेरछेरा कोठी के धान ला हेरहेरा..

बच्चे पहुंचे घर-घर, धान का मिला दान 

बेमेतरा, 14 जनवरी। बेमेतरा, अंधियारखोर, टुरसेमरिया, नगधा, बरबसपुर, मोतिमपुर, रामपुर, जेवरा व मखनपुर में छेरछेरा पुन्नी पर्व मनाया गया। सोमवार की सुबह से ही बच्चे हाथ में थैला लेकर सांस्कृतिक वेशभूषा में बैंड बाजा के साथ घर-घर पहुंचते रहे और छेरछेरा, कोठी के धान ला हेरहेरा गाते हुए धान या चावल का दान लिया।

गोविंद ध्रुव बताते हैं कि बच्चे दिनभर एकत्र किए गए धान को बेचकर वे मेला घूमने जाते हैं। इसके अलावा वे धान से नए स्वादिष्ट व्यंजन बनवाकर, उनका आनंद उठाते हैं। छेरछेरा पुन्नी न केवल दान की महिमा को उजागर करता है बल्कि यह समाज के हर वर्ग को एक-दूसरे से जोडऩे का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पर्व के माध्यम से ग्रामीण जीवन की समृद्धि और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश मिलता है।

सुशील भारती ने कहा कि छेरछेरा पर्व के माध्यम से समाज में एकता और एक-दूसरे को बांधे रखने, जुड़े रहने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी के कारण हर साल इस पर्व को छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता है।
 


अन्य पोस्ट