बेमेतरा

अनुपस्थित मिले अफसर-कर्मी, नोटिस
03-Jan-2025 2:25 PM
अनुपस्थित मिले अफसर-कर्मी, नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 3 जनवरी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शर्मा ने पाया कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इन अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्टरेट परिसर के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। 
इस दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित में तेजी से कार्य करने को कहा ताकि जनता को सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों के कार्यालय में आने और जाने के समय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रिकॉर्ड की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। इसके साथ ही उन्होंने लंच ब्रेक की अवधि और इसके दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि लंच ब्रेक के बाद सभी कर्मचारी समय पर वापस कार्यस्थल पर उपस्थित हों, ताकि सरकारी कामकाज में कोई रुकावट न हो। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। 

उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता या देरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कार्यालय में कामकाज सुचारू रूप से चले। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रकाश भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, अपर कलेक्टर (संविदा) अनिल वाजपेयी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट