बेमेतरा

बालिकाओं को अपराध के प्रति सजग रहने की दी जानकारी
01-Sep-2024 3:54 PM
बालिकाओं को अपराध के प्रति सजग रहने की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा,1 सितंबर। अजाक महिला सेल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम बेमेतरा के बालिकाओं को शिक्षक , शिक्षिकाओं की उपस्थिति में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। बालिकाओं, महिलाओं पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

 गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों और अत्याचार, शोषण, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति आदि की सूचना किसी भी नागरिक द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 पर देने के संबंध में जानकारी देकर प्रचार-प्रसार एवं उपयोग के संबंध में बताया दुष्परिणाम के बारे में बताया। वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया। यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही नवीन कानून के संबंध में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया।  इस अवसर पर थाना अजाक ,महिला सेल प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक चित्रलेखा शर्मा, महिला आरक्षक ऋतु यादव, अमरिका पटेल, आरक्षक अमित निषाद, काउंसलर वर्षा गौतम एवं शिक्षक,शिक्षिकाएं व बडी संख्या में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम बेमेतरा की बालिकाएं उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट