बेमेतरा

वृद्धा आश्रम में झंडारोहण, प्रतिभागी सम्मानित
18-Aug-2024 3:01 PM
वृद्धा आश्रम में झंडारोहण, प्रतिभागी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 अगस्त।
ग्राम गोमती स्थित मां गोदावरी आनंद विद्या वृद्धा आश्रम में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुछ वैसा ही नजारा गोमची ग्राम के मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में भी देखने को मिला। वृद्धाश्रम की ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। सुबह ध्वजारोहण के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात सभी ने देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविता पाठ, और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कल्पना तिवारी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास में सभी के योगदान की सराहना की। उन्होंने बुजुर्गों की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम की ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी समेत कमलेश सोनी, धन्नुलाल मुदगलजी, यशपाल सिंह चौहान, देवीबाई बजाज, प्रेम पोदार, रामचन्द मोर्या, सकलदेव, हेमराज पोदार , मनोरंजन, लक्ष्मी नारायण, रमाकान्त त्यागी, मुरलीधर, जगदीश राम प्रमुख रूप से शामिल रहें।
 


अन्य पोस्ट