बेमेतरा

प. बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार, भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
18-Aug-2024 2:52 PM
प. बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार, भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 अगस्त।
भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल सरकार व ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी व महिला जिला अध्यक्ष ललिता साहू के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर की रेप व हत्या की निंदा के लिए मौन कैंडल मार्च पुराना बस स्टैंड से जयस्तंभ चौक तक निकाला गया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि ममता दीदी एक महिला होने के बावजूद महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। आज इंडिया गठबंधन पश्चिम बंगाल में हो रहे महिलाओं के अत्याचार पर भी मौन साधे हुए हैं।

महिलाओं के सम्मान के साथ खड़ी है भाजपा 
पूर्व नपाध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता गुंडागर्दी गुंडाराज वहां की सरकार के इशारे पर उनके संरक्षण में हो रहा है। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। भाजपा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा विकास के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है।

कैंडल मार्च में शामिल हुए जनप्रतिनिधि 
कैंडल मार्च में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री होरीलाल सिन्हा, विकास तम्बोली, रीना देव साहू, निशा चौबे महामंत्री सावित्री रजक जिला उपाध्यक्ष संतोषी साहू, उर्वशी दास, जामिन बन्छौर, पुष्पा मात्रे,मंडल, पार्षद नीलू राजपूत, नीतू कोठारी, गौरव साहू राजू देवांगना राकेश शर्मा विनय साहू धर्मेंद्र साहू जितेन्द्र मांत्रे, लक्ष्मी लहरें उमेश्वरी साहू, अनीता मिश्रा मीनू पटेल, प्रमिला साहू, राम भाई यादव समेत बड़ी संख्या भाजपा नेता शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट