बेमेतरा

राष्ट्र संत, राज्य अतिथि आचार्य श्रीविद्या सागर का देवकर में भव्य मंगल प्रवेश
25-Nov-2023 2:35 PM
राष्ट्र संत, राज्य अतिथि आचार्य श्रीविद्या सागर का देवकर में भव्य मंगल प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 25 नवंबर।
दिगम्बर जैन संत आचार्य प्रवर 1008 विद्यासागर महाराज का शुक्रवार को देवकर में मंगल प्रवेश बाजे गाजे के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर के जैन समुदाय के अलावा अन्य समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। देवकर के आलावा धमधा, साजा, बीजा, परपोड़ी, बेमेतरा, छुईखदान, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सहित और अन्य जगहों से लोग यहां पहुंचे थे।

मंत्री चौबे ने लिया आशीर्वाद 
आचार्य प्रवर गुरुवार को लालपुर नवीन दालमिल में विराजमान रहे। रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार को सुबह सात बजे पद विहार कर देवकर में संचालित आत्मानंद विद्यालय में कुछ घंटे रुके। जहां पर प्रवचन, आशीर्वाद मांगलिक, आहार गोचरी आदि हुआ। मंत्री रविन्द्र चौबे ने आचार्यदर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

दूर दराज से पहुंच रहे हैं भक्त
दोपहर दो बजे मुनिका विहार देवकर से होकर राखी जोबा में स्थित मनोरमा विद्यालय में हुआ। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और वहां से सुबह सात बजे पद विहार कर कोदवा की ओर होगा। राष्ट्रीय संत विद्यासागर महाराज के सैकड़ों भक्त दूर दराज से पहुंच रहे हैं। दुर्ग विधानसभा विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, आदि जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।

 


अन्य पोस्ट