बेमेतरा

संसदीय सचिव चंद्रदेव ने किसानों का किया सम्मान
28-Aug-2023 8:59 PM
संसदीय सचिव चंद्रदेव ने किसानों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भटगांव, 28 अगस्त। किसान सेवा सम्मान समारोह का आयोजन नगर भटगांव के जिला सहकारी बैंक व भटगांव सोसाइटी में गत दिनों किया गया। मुख्य अतिथि विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सहकारी बैंक के अंतर्गत आने वाले 60 किसानों को फूलमाला पहनाकर, श्रीफल व गमछा देकर सम्मान किया।

विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की सरकार में चहुंमुखी विकास हो रहा है, अभी तक 15 क्विंटल धान खरीदते थे जिसे अब 20 क्विंटल किया गया है। इससे पहले बैंक मे कर्जदार किसानो को डिफाल्टर कहा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है हमारी कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले किसान हित में फैसला लेकर किसानों का कर्ज माफी किया। अब सरकार किसानों का सम्मान व मान बढ़ा रहा है। पहले 2500 रूपये मे खरीदे फिर 2640 रूपये मे और अब 2800 रूपये मे किसानो का धान खरीदी होगा। कांग्रेस की सरकार आते ही किसान हित मे हर 5 किलोमीटर मे धान खरीदी केन्द्र खोला गया। वहीं नये नये सोसायटी बनाया गया ताकि किसानों को सुविधा मिल सके। पहले किसान खेती को धारा का खेती कहते थे, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर किसानो के चेहरे खिल उठे है उनको अपनी फसल का वाजीब दाम मिल रहा है।

अब किसान भाई अपना खेती अधिया या रेघा न देकर खुद मेहनत कर फसल पैदा कर रहे हैं और मुनाफा की खेती कर रहे हंै। 12 लाख किसान से 18 लाख किसान और अब 26 लाख किसान छत्तीसगढ़ मे खेती कर रहे है। किसानो की संख्या हमारे प्रदेश मे बढ़े है कांग्रेस की अच्छे किसान निति से जुड़ कर अब किसानो की संख्या बढ़ रही है। भूमिहिन किसानो को 7 हजार रूपया दिया जा रहा है। बिजली की बिल हाफ कर दी गई है। सिंंचाई की व्यवस्था को पहली प्राथमिकता देते हुए कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा बहुत जल्द मिलने वाली है।

विधायक राय के उद्बोधन के बाद सभी किसानों ने एक स्वर में कहा-भूपेश है तो भरोसा है। वही इस सम्मान समारोह में एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी, तहसीलदार कुर्रै, शाखा प्रबंधक रामरतन रत्नाकर, नगर पंचायत भटगांव उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, मंडी अध्यक्ष तारा देवांगन, द्वारिका देवांगन, घस्सु खान, छत्रसाल साहू, तोषराम साहू, सोसाइटी अध्यक्ष छेदीलाल साहू सहित सभी सोसायटी के अध्यक्ष व क्षेत्र के किसान भाई उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट