बेमेतरा
बेमेतरा विस में महिला व पुरुष मतदाताओं का अंतर केवल 636
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 27 अगस्त। जिले में आगामी विधानसभा की प्रशासनिक तैयारी प्रारंभ शुरू होने के बाद नए मतदाताओं को जोडऩे व संशोधन का कार्य किया जा रहा है। जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख से अधिक होगी। जिले में महिला एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या में करीब का अंतर है। बेमेतरा विधानसभा में महिला और पुरूष मतदाताओं की संख्या में केवल 636 का अंतर है।
साजा विधानसभ में ये अंतर 1610 का है। नवागढ विधानसभा में अंतर 4635 का है। साजा में 158763, बेमेतरा में 220869 और नवागढ विधानसभा में 257573 मतदाता हैं। जिले में इस बार 2013 के दौरान हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 525345 मतदाताओं की अपेक्षा एक लाख 12 हजार से अधिक मतदाता हैं। चुनाव के लिए आए प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार जिले के बेमेतरा, साजा, बेरला व नवागढ़ विधानसभा में 637224 मतदाता होने का आंकड़ा सामने आया है।
बेमेतरा विस में महिला और पुरूष मतदाताओं का अंतर कम हुआ
बेमेतरा में विधानसभा चुनाव 2013 के दौरान मतदाताओ की संख्षा 18497 थी, जिसमें 92768 पुरूष व 90639 महिला मतदाता थे। तब अंतर का आंकड़ा 2169 का था। इसके बाद हुए 2018 के चुनाव में 203645 मतदाताओं ने वोटिंग की, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 102602 व महिला मतदाताओं की संख्या 10143 थी और अंतर का आंकड़ा सिमट कर 1559 हो चुका था। 2023 के लिए जुटाए गए प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में 220868 मतदाता हैं, जिसमें 110752 पुरूष व 110116 महिला मतदाता हैं। दोनों के मध्य का अंतर 636 हो गया है। यहां महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ हैै।
साजा विधानसभा में 2013 के चुनाव में 127947 मतदाता
जिले के सबसे कम मतदता संख्या वाले साजा विधानसभा में 2013 के दौरान हुए विधानसभा चुनाव में 127947 मतदाता थे। 2023 के प्रांरभिक आंकड़े के अनुसार इस विधानसभा में 158783 मतदाता है। यानी 10 साल के दौरान 30836 मतदाता बढ़े हैं। 2018 के चुनाव के दौरान यहां 145824 मतदाता थे, जो 2013 से 17817 अधिक था।
2018 से लेकर 2023 के प्रारंभिक आकड़े में केवल 12959 मतदाता बढ़े हैं। इस विधानसभा में 2023 के आकड़े के अनुसार 79955 पुरूष और 78828 महिला मतदाता हैं। अंतर केवल 1127 का हो गया है। वहीं 2013 में 2853 और 2018 में अंतर का आंकड़ा 1610 का था।
नवागढ़ विधानसभा में 2013 से दो लाख से अधिक मतदाता
जिले के सबसे बड़े नवागढ विधानसभा में मतदातओं की संख्या 2013 से ही 2 लाख से अधिक रही है। इस विधानसभा क्षेत्र में 2013 के दौरान 213991, 2018 में 237037 और 2023 में 257573 मतदाता हो गए हैं। जिले के बेमेतरा व साजा विधानसभा में महिला एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या का अंतर कम हुआ है। वहीं नवागढ़ विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। नवागढ़ में 2013 के दौरान पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या में 3316 का अंतर था। वहीं 2018 में अंतर बढकर 4311 हुआ था। 2023 के प्रारभिक आंकड़े के अनुुसार अंतर बढकर 4635 हो चुका है। बहरहाल जिले में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में नवागढ़ को छोडक़र दोनों विधानसभा में पुरूष व महिला मतदाताओं के बीच अंतर की संख्या में कमी आई है।
प्रारंभिक आंकड़ा 2023 विधानसभा मतदाता पुरूष महिला
बेेमेतरा 220868 110752 110116
साजा 158783 79955 78828
नवागढ़ 257573 131104 126469
कुल 637224 321811 315413


