बेमेतरा

प्राकृतिक गोबर पेंट का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही झालम की महिलाएं
25-Aug-2023 3:59 PM
प्राकृतिक गोबर पेंट का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही झालम की महिलाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 25 अगस्त।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अंतर्गत ग्राम पंचायत झालम में संचालित प्राकृतिक गोबर पेंट उत्पादन कर महिला समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता और सफलता की नई इबारत लिख रही है । उक्त गतिविधि में नर्मदा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर प्राकृतिक गोबर पेंट का निर्माण कर रही है। समूह में 10 महिलाएं कार्यरत हैं। लगातार गोबर पेंट उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। जिसका विक्रय स्थानीय बाजार, शासकीय भवनों की पोताई के लिए शासकीय विभागों में सी-मार्ट के माध्यम से किया जा रहा है।

पर्यावरण के अनुकूल है गोबर से निर्मित पेंट

अब तक लगभग 700 लीटर पेंट का उत्पादन किया गया है। जिसमें 150 लीटर पेंट की बिक्री से लगभग 35 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं। गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में एंटीबैस्टीरियल, एंटीफंगल, पर्यावरण अनुकूलन तथा अविशाक्त एवं गंध रहित गुण पाए जाते हैं। इससे डिस्टेंपर और इमशनल के रूप में उत्पाद बनाए जा रहे हैं। प्राकृतिक पेंट का उत्पादन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है। प्राकृतिक पेंट की मांग को देखते हुए इसका उत्पादन भी दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। युवा और ग्रामीण मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री एवं विधायक एवं सांसद सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे का आभार व्यक्त किया।

महिलाओं को गांव में ही उपलब्ध हो रहा रोजगार

इस संबंध में समूह की महिलाओं ने बताया कि योजना से उन्हें गांव में ही रोजगार मिल रहा है। पेंट के उत्पादन और बिक्री से मिलने वाली आय से आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही है। योजना से गांव की उन महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, जो आत्मनिर्भर होना चाहती थी लेकिन कोई साधन नहीं मिलने से काम नहीं कर पा रही थी। अब राज्य सरकार की इस योजना से गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद कर रही हैं।

 


अन्य पोस्ट