बेमेतरा

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने भाजपाइयों ने बांटे ध्वज
13-Aug-2023 3:05 PM
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने भाजपाइयों ने बांटे ध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान हर घर तिंरगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने के लिए लिए पूर्व प्रदेश मंत्री एवं भाजपा नेत्री संध्या परगनिहा ने अपने साथियों के साथ बेमेतरा शहर के हर दुकान में जाकर दुकानदारों को तिरंगा झंडा भेंट कर अपने दुकानों में लगाने और ग्राहकों को भी इस अभियान से जोडऩे की अपील की ।

भाजपा महासमुंद जिला सह प्रभारी संध्या परगनिहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आहवान पर 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला हर घर तिरंगा अभियान भला कौन भूल सकता है। ये वो पल थे जो हर देशवासी को उत्साह से भर दिया था। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज्यादा लोगो ने तो तिरंगा के साथ अपनी फोटो भी भेजी थी। भाजपा नेत्री संध्या परगनिहा ने आगे कहा कि हम सभी को मिलकर 2022 के इतिहास को पुन: दोहराना है। 

इस अवसर पर लक्ष्मी साहू, राजेश्वरी पाण्डेय, जामिन बंछोर, लक्ष्मी लता वर्मा, सावित्री रजक, प्रमिला साहू, ममता साहू, योगेश वर्मा, होरी लाल सिन्हा, लालू साहू, उमेश यदु, गोपी देवांगन, तुषार साहू, भूपेश वैष्णव, जितेंद्र मात्रे, राजेंद्र सिन्हा, धर्मराज खांडे मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट