बेमेतरा

विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
10-Jun-2023 4:57 PM
विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

  ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 10 जून।  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरभटठा में युवक पर चाकू के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेकाहरा रायपुर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरभटठा में बिती रात पुनित रजक पर गांव के ही युवक ने विवाद के बाद चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद युवक को उपचार के लिए रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। घायल युवक की पत्नी अनसुईया रजक ने बेमेतरा थाना पहुंचकर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले में एक संदेही युवक से पूछताछ किया गया है। घायल युवक की हालत अभी भी नाजुक होने की जानकारी है।

अवैध शराब से बिगड़ रहा है माहौल

अनेक गांव में अवैध तरीके से शराब की बिक्री होने से गांव में विवाद व मारपीट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ग्राम पिपरभटठा में भी अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है। विवाद के पीछे भी शराब की बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। विवाद के बाद युवक पर चाकू से पेट व हाथ में हमला कर घायल किया गया था।


अन्य पोस्ट