बेमेतरा

ब्राह्मण कुल में जन्मे भगवान परशुराम कर्म से क्षत्रिय थे-योगेश
24-Apr-2023 3:30 PM
ब्राह्मण कुल में जन्मे भगवान परशुराम कर्म से क्षत्रिय थे-योगेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 24 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें किसान नेता योगेश तिवारी शामिल हुए। जन्मोत्सव मनाने शहर के परशुराम चौक पर सुबह से समाज के लोग इक_ा हुए। ततपश्चात समाज प्रमुखों के नेतृत्व में भगवान परशुराम की विशेष आरती हुई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष व युवा शामिल हुए। किसान नेता योगेश तिवारी ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना किया। इस अवसर किसान नेता ने कहा कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन को अति महत्वपूर्ण माना जाता है। वेदों के अनुसार आज के दिन सतयुग का अंत एवं त्रेता युग का आरंभ हुआ था । आज के दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। भगवान परशुराम को हिंदू धर्म के सात अमर लोगों में से एक माना जाता है । परशुराम ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की थी, जिसके बाद उन्हें वरदान के रूप में एक फरसा मिला था।

इस अवसर पर बलदेव शास्त्री, रामा प्रसाद पाण्डेय, राजा पाण्डेय, वर्षा गौतम, शिल्पी मिश्रा, भारती मिश्रा, खुशबू शर्मा, दीनबंधु पाण्डेय, अजय मिश्रा, अखिलेश तिवारी, विनू तिवारी, योगेश मिश्रा, शिवम तिवारी, शरद शर्मा, राजा शुक्ला, महेश शर्मा, राजेश दत्त दुबे, हिमांशु पाण्डेय, विक्कीचौबे, सर्व हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष शत्रुहन साहू, अनिल पीयूष शर्मा, अजय मिश्रा, रजत दुबे, नेहल शर्मा, रोशन दत्ता समेत विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं विप्रजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट