बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 23 अप्रैल। नगर के परशुराम चौक में श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। सुबह से सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा उत्साह के पूजा अर्चना किया गया। नगर के भगवान परशुराम मंदिर में शनिवार को भगवान परशुराम की आरती पूजा के पश्चात भगवान सत्यनारायण कथा पूजा विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर राजू शर्मा, खुशबू शर्मा यजमान थे।
दिन भर भगवान परशुराम के दर्शन एवं पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। संध्या महाआरती का आयोजन सपाद लक्षेश्वर धाम के ब्रम्हचारी ज्योर्तिमयानंद के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, किसान नेता योगेश तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं सभी राजनीतिक पार्टी के नेता गण तथा सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के उपप्रांताध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय नें कहा कि धरती पर देवताओं ने 24 रूप में अवतार लिए इनमें छठा अवतार भगवान श्री परशुराम का था पुराणों में उनका जन्म अक्षय तृतीया को हुआ था। इसी दिन भगवान विष्णु के चरणों से धरती पर गंगा अवतरित हुई। सतयुग द्वापर त्रेता युग के प्रारंभ की गणना इसी दिन से होती है।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि अक्षय तृतीया का यह मुहूर्त अपने कर्मों को सही दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है शायद यही मुख्य कारण है कि इस काल को दान आदि के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
इस अवसर पर बलदेव शास्त्री, रामा प्रसाद पाण्डेय, राजा पाण्डेय, वर्षा गौतम, शिल्पी मिश्रा, भारती मिश्रा, खुशबू शर्मा, दीनबंधु पाण्डेय, अजय मिश्रा, अखिलेश तिवारी, विनू तिवारी, योगेश मिश्रा, शरद शर्मा, राजा शुक्ला, महेश शर्मा, राजेश दत्त दुबे, सर्व हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष शत्रुहन साहु, अनिल माहेश्वरी, रोशन दत्ता, के साथ विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं विप्रजन उपस्थित रहे।


