बेमेतरा

भाजपा कार्यकर्ता हमेशा निष्ठावान एवं संकल्पवान - सवन्नी
21-Apr-2023 3:09 PM
भाजपा कार्यकर्ता हमेशा निष्ठावान एवं संकल्पवान - सवन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 अप्रैल।
गुरुवार को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा शक्ति केंद्रों के प्रभारियों, संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग सम्भाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बूथ को कैसे मजबूत किया जाए बताया।

बूथ को मजबूत करने की योजना बताकर उन्होंने शक्ति केन्द्र प्रभारियों संयोजकों व सहसंयोजकों को बूथ पर कार्य करने का लक्ष्य भी दिया। सवन्नी ने कहा कि बूथ ही भाजपा का प्रथम इकाई एवं अंतिम इकाई दोनों है। बूथ को मजबूत करना ही भाजपा का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा निष्ठवान एवं संकल्पवान है। वे न कभी थकें, न हीं कही रुकें है और न कहीं झुके है। सवन्नी ने बताया कि आगामी अप्रैल माह में मन की बात का 100 वां एपिसोड ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ता अपनी महती भूमिका अदा करें।

भाजपा संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि
जिला संगठन प्रभारी व पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के उपरांत किए गए प्रदर्शनों से हमने साफ संदेश दिया है कि हम अपने कार्यकर्ता को सर्वोपरि मानते हैं। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बयार बह रही है, जिसका नेतृत्व हर एक कार्यकर्ता कर रहा है। जिला सह संगठन प्रभारी विक्रांत सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने जो भी कार्यक्रम तय किया है उसे हम शत प्रतिशत पूरा कर रहे है। पार्टी ने अभी बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया है उसे भी हमें समय पर पूरा करना है। विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र टिकरिहा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास धर दिवान एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने किया।


अन्य पोस्ट