बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 1 मार्च। नगर पालिका को जारी वित्तीय वर्ष के अंतिम महिने में बकाया कर का 79 लाख वसूल करना है। जिले के एक मात्र नगर पालिका परिषद को कर के तौर पर 290 लाख से अधिक की राशि वसूल करना था जिसमें से जारी माह तक 211 लाख रूपये वसूल किया गया है। जानकारी हो कि नगर पालिका को स्ववित्तीय आय के तौर पर विभिन्न तरह कर आय के प्रमुख स्रोत है।
नगर पालिका को लोगों से राजस्व मद के तय 13 बिन्दुओं के आय स्त्रोत से 290 लाख का कर व शुल्क का वसूलना था। नगर पालिका को कर दाताओ से संपत्ति कर का करीब 50 लाख 31 हजार रूपया वसूल करना था जिसमें जारी माह प्रथम तारीख तक 29 लाख 42 हजार वसूल किया गया था। वहीं समेकित कर के तौर पर 53 लाख 31 हजार का कर लेना था जिसमें से केवल 19 लाख 82 हजार का कर भुगतान लोगों ने किया है। आय के प्रमुख जरिया में से एक जल कर के तौर पर 65 लाख 59 हजार रूपया कर बकाया बिते 1 फरवरी की स्थिति में थी जिसमे से 31 लाख 3 हजार रूपया का कर लोगों से वसूल किया गया है।
दुकान किराया का 21 लाख की वसूली बाकी
नगर पालिका द्वारा वित्तीय वर्ष के तौर 18 लाख 39 हजार का दुकान किराया जिसके बाद 3 लाख का किराया पूर्व सत्र का बकाया था। जिसे मिलाकर दुकान किराया बकाया राशि की करीब 21 लाख 3 हजार तक पहुंच चुका है। जिसमे से 8 लाख 73 हजार रूपये का अदायगी किरायादारों ने किया है। अब भी लगभग 13 लाख का किराया वसूली किया जाना बाकी है। इसके अलावा अनुज्ञा से 41 लाख 18 हजार, विज्ञापन होर्डिंग सेे 6 लाख 48 व यूजर चार्ज के तौर पर 6 लाख 99 हजार में से 3 लाख 88 हजार की वसुली हुआ है। इसके अलावा अन्य आय से नगर पालिका को 44 हजार 14 हजार का आय हुआ है। जारी माह में अभी तक पालिका ने 27 लाख का कर वसूली किया है। अब तक पालिका ने 211 लाख 39 हजार कर वसूल लिया है एवं 79 लाख का वसूल करना बाकी है। जिससे अनुमानित आय का आकड़ा पूर्ण हो सकेगा।
प्रत्येक माह 34 लाख का व्यय, 164 लोगों को दिया जाता है वेतन व मानदेय
21 वार्ड वाले नगर पालिका प्रशासन की 55 सदस्यों की टीम है। सभी नियमित कर्मचारी है,जिनमें सीएमओ होम्योपैथी चिकित्सक, उपअभियंता के 3 पद, स्वच्छता निरीक्षक, लेखपाल, सहायक ग्रेड 2, राजस्व निरीक्षक, उपराजस्व निरीक्षक, सहायक ग्रेड 3 के दो पद, सहायक राजस्व निरीक्षक के 6 पद, पंप आपडेट के 2 पद, पंप चालक, ट्रेक्टर चालक के 2 पद, सफाई जमादार के एक पद, भृत्य के 9 पद, सफाई कर्मचारी के 14 पद, पंप कुली के 7 पद व कैशियर के एक पद शामिल है। जिनको वेतन का 19 लाख 59 हजार से अधिक राशि का वेतन भूगतान किया जाता है।
इसके साथ ही प्लेसमेन्ट के तहत कार्यरत 71 कर्मचारियों, सफाई, स्वच्छता, एलआरएम सेन्टर व अन्य कार्य में कार्यरत कर्मी समेत कुल 164 कर्मियों को करीब 34 लाख से अधिक वेतन भुगतान पालिका द्वारा प्रति माह देने दिया जाता है। जिसे देखते हुए पालिका के लिए नियमित तौर पर कर की वसूली के साथ-साथ शत-प्रतिशत कर वसूल किया जाना जरूरी हो चुका है, जिससे पालिका का आय व व्यय का संतुलन बना रहे पर जारी वित्तीय वर्ष में पालिका का यह गणित बार-बार गड़बड़ाते रहा है। बजट बिगडऩे से कार्यरतों को दिया जाने वाला वेतन दिया जाना मुश्किल होते जा रहा है। बीते दो माह से किये जा रहे प्रयासों के बाद वसूली में तेजी आयी है।
नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि नगर पालिका को कर के तौर पर 290 लाख का कर वसूलना था जिसके लिए किए जा रहे प्रयासों के बाद पालिका ने 211 लाख का कर वसूल कर लिया है। अभी 79 लाख का कर वसूला जाना बाकी है।


